जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार गोरखपुर से पीपीगंज की ओर जा रही थी। तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क की पटरी से खाई में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बताया जा रहा है कि सभी को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण घायलों को अस्पताल ले गए इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद मौके पर कोई घायल नहीं मिला। हादसे की सूचना जंगल कौड़िया चौकी या पीपीगंज थाने को नहीं दी गई। पीपीगंज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।