फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग में छह टीमें लगीं, आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा के शिवपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर देवानंद उर्फ मार्कंडेय निषाद और उसके साथी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगा दी हैं। टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस पुराने विवाद से जुड़े लोगों के साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हुई फायरिंग में अतरिया टोला निवासी देवानंद के सीने में गोली लगी थी, जबकि उसके साथी योगेश के कान को छूते हुए गोली निकल गई थी। दोनों का एम्स में उपचार चल रहा है। देवानंद की पत्नी रागनी की तहरीर पर पुलिस ने शिवपुर निवासी जितेंद्र, हरीश, रोहित उर्फ बिट्टू, दयानंद और संदानद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में इस्तेमाल असलहे और फायरिंग की वजह की भी पड़ताल कर रही है। जांच में करीब दो माह पहले हुए विवाद की कड़ी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, शिवपुर के बिंद टोलियां में अंडे की दुकान पर मारपीट हुई थी। इसमें जितेंद्र समेत कई लोग घायल हुए थे। उस घटना में देवानंद उर्फ मार्कंडेय निषाद समेत अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस मंगलवार की फायरिंग को उसी विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों से जुड़े लोगों से पूछताछ और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी वर्चस्व और पुराने विवाद से जुड़ा सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें