फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिन की तलाश के बाद आमी नदी में मिला युवक का शव

Thu, 12 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोहगौरा गांव के पास जलकुंभी में मछली पकड़ने के जाल में फंसा था शव
विज्ञापन



कौड़ीराम। आमी नदी में डूबे युवक पप्पू पासवान (28) का शव बुधवार सुबह सोहगौरा गांव के पास मिला। दो दिनों से एसडीआरएफ की टीम और परिजन नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। युवक का शव जलकुंभी के बीच मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा हुआ था।
जानकारी के अनुसार, स्व. लोरिक पासवान के बेटे पप्पू के नदी में डूबने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। वहीं, परिवार के लोग भी नदी के किनारे दिन-रात उसकी खोजबीन में जुटे थे। रात में भी परिजन नदी के आसपास उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह परिजन सोहगौरा गांव के पास आमी नदी के उत्तरी हिस्से में तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी नजर जलकुंभी के बीच मछली पकड़ने के जाल में फंसे शव पर पड़ी। शव की पहचान पप्पू पासवान के रूप में हुई। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें