फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ब्रह्मपुर सीएचओ का शव गोर्रा नदी में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया जिले में शव मिलने पर एकौना पुलिस ने छानबीन की, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
विज्ञापन

गोरखपुर। देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी में गोरखपुर के ब्रह्मपुर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) दीपक पांडेय (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के सिकंदरपुर निवासी दीपक पांडेय पांच जून की सुबह अपने स्वास्थ्य केंद्र से बौठा गांव जाने के लिए निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। रविवार को उनका शव गोर्रा नदी में अर्धनग्न अवस्था में उतराता मिला। बताया जा रहा है कि शव केवल अंडरवियर पहने हुए मिला। स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, दीपक अपने कार्य के प्रति बेहद समर्पित, नियमित और व्यवहार कुशल थे। वह किसी प्रकार का नशा भी नहीं करते थे। उनकी तीन माह पूर्व ही शालिनी से शादी हुई थी। परिवार में माता अनीता देवी और दो विवाहित बहनें हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के आधार पर मृतक के चाचा ने उनकी पहचान की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें