फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई थी मायके: पति ने घर में अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया, सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 29 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

परिजनों के मुताबिक, सोनू की पत्नी कुछ दिन पहले बच्चे के साथ मायके गई हुई थीं। सोमवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुबह करीब आठ बजे परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो सोनू प्रजापति पंखे में फंदे से लटके हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के हुमायुंपुर दक्षिणी में मंगलवार सुबह सोनू प्रजापति (35) का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

हुंमायुपुर दक्षिणी स्थित दुर्गाबाड़ी के पास रहने वाले सोनू प्रजापति (35) दुर्गा प्रतिमा बनाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक का काम करते थे।

करीब पांच वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक, सोनू की पत्नी कुछ दिन पहले बच्चे के साथ मायके गई हुई थीं। सोमवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।

मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुबह करीब आठ बजे परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो सोनू प्रजापति पंखे में फंदे से लटके हुए थे। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को बुलाया गया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

एकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
पिता गणेश प्रजापति ने बताया कि सोनू उनका एकलौता बेटा था और वही परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोनू थोड़ा परेशान रहता था लेकिन उसने कभी खुलकर कारण नहीं बताया।

वहीं, मोहल्ले के कुछ लोग घरेलू विवाद को वजह बता रहे हैं तो कुछ आर्थिक तंगी की बात कह रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें