फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में फंदे से झूलते मिला पत्नी का शव, पति डायल 112 में है तैनात- जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 01:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अमित राय अकोलवा में परिवार संग किराए के मकान में रहते थे। उनका एक आठ साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। बेटा डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अंदर आए।
विज्ञापन
फांसी से झूलता मिला शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया अकोलवा में बृहस्पतिवार की सुबह एक सिपाही की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। सिपाही अमित राय डायल 112 में कैंट थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि साधना राय (32) पति के शराब की लत से परेशान थीं। सूचना मिलने पर सीमा के परिजनों ने शव को उतारने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमित राय अकोलवा में परिवार संग किराए के मकान में रहते थे। उनका एक आठ साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। बेटा डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अंदर आए।

तब साधना का शव पर्दे के फंदे से लटक रहा था। पड़ोस के लोगों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साधना के परिजनों को मामले के बारे में जानकारी दी। मायके वालों ने शव को उतारने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें