फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेवा संकल्प अभियान को उत्वस के रूप में मनाएगी भाजपा

Mon, 14 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान को उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव को आत्मसात करने का अभियान है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर मंडल, हर शक्ति केंद्र और हर बूथ पर सेवा का कोई न कोई कार्य अवश्य हो।


कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री राहुल श्रीवास्तव, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, महामंत्री अच्युतानंद शाही, मनोज अग्रहरी, निरंकार तिवारी सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें