फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: मनबढ़ों ने जनप्रतिनिधि के भाई और मां को पीटा, कारण जानकर रह जाएंगे दंग; बस इतनी सी थी बात

Sun, 27 Oct 2024 07:17 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रामपुर बुजुर्ग निवासी शुभम मिश्रा के भाई मनोज मिश्रा वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। शुभम का आरोप है कि शनिवार शाम कार पर पुलिस का हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में दरवाजे के सामने से जा रही थी। अचानक झटका लगने से मां पूनम मिश्रा गिरकर घायल हो गईं। मना करने पर गांव के नितिन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा व दोस्त गगन घर में घुसकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा इलाके के रामपुर बुजुर्ग में शनिवार शाम तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से मना करने पर मनबढ़ों ने जिला पंचायत सदस्य की मां व भाई को पीट दिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि मां को इलाज के लिए ले जाते समय रंजिश में गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक दिया गया और मारपीट कर बाइक तोड़ दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी शुभम मिश्रा के भाई मनोज मिश्रा वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। शुभम का आरोप है कि शनिवार शाम कार पर पुलिस का हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में दरवाजे के सामने से जा रही थी। अचानक झटका लगने से मां पूनम मिश्रा गिरकर घायल हो गईं। मना करने पर गांव के नितिन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा व दोस्त गगन घर में घुसकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के नितिन मिश्रा का आरोप है कि मां की अचानक तबीयत खराब होने के कारण गाड़ी से हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जा रहा था। इस दौरान शुभम मिश्रा पुरानी रंजिश अपनी गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक दिया। कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी नहीं हटाया। जान से मारने की धमकी देकर शुभम उसके पिता सुरेंद्र ने परिवार के सदस्यों ने धक्का-मुक्की कर बाइक तोड़ दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें