फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद: साहब! 'अश्लील वीडियो वायरल करने की देता है धमकी', टूट जाएगी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 27 Oct 2024 07:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

इसी वर्ष अप्रैल माह में पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर युवती को भगा कर मुंबई लेकर चला गया। जहां नशीला पदार्थ देकर वह युवती से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती किसी प्रकार उसके चंगुल से भागकर गोरखपुर आई। वह गगहा थाने पर पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। युवती बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा इलाके के एक गांव की युवती ने जेल से छुटकर आए शोहदे से परेशान होकर थाने में शिकायत की है। आरोप है की वह युवती का अश्लील विडियो वायरल कर शादी तोड़वाने की धमकी दे रहा है। जबकि युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची का पिता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इसी वर्ष अप्रैल माह में पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर युवती को भगा कर मुंबई लेकर चला गया। जहां नशीला पदार्थ देकर वह युवती से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती किसी प्रकार उसके चंगुल से भागकर गोरखपुर आई।

वह गगहा थाने पर पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद युवती के कोर्ट में बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब तीन माह बाद युवक सितंबर माह में बेल पाकर जेल से बाहर आया। इस बीच युवती के परीजनों ने उसकी शादी तय कर दी, जो नवंबर में होनी है।
विज्ञापन


युवती के शादी की खबर सुनकर युवक फिर से उसका पीछा कर रहा है और उससे जबरन शादी करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 23 अक्तूबर को भोर दो बजे युवक छत के रास्ते युवती के घर में घूस गया और युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगा। परिजनों को युवती का अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें