फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से शुरू होगा सुमेर सागर ताल के सुंदरीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के बीचोबीच रामगढ़ताल की तर्ज पर लोगों को जल्द ही सैर-सपाटा के लिए एक खूबसूरत स्थान मिलेगा। विजय चौराहे से धर्मशाला बाजार के बीच स्थित सुमेर सागर ताल का सुंदरीकरण का कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएगा। रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित होने वाले इस पर्यटन स्थल पर जागिंग ट्रैक, म्यूजिकल फाउंटेन,पार्किंग, फूड कोर्ट समेत सहित अन्य मनोरंजक सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को एक्सईएन नरेंद्र कुमार, एई राज बहादुर, जेई अनुज शर्मा ने सुमेर सागर स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य स्थल को देखा और कुछ जगहों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित किया। सुमेर सागर ताल करीब 18.5 एकड़ में फैला हुआ है। ताल के सुंदरीकरण के लिए प्राधिकरण ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण ने टेंडर की प्रक्रिया करा ली है। धनराशि की स्वीकृति के लिए जीडीए उपाध्यक्ष की तरफ से शासन को रिमांडर भेजा जाएगा। जीडीए अफसरों का कहना है कि यह ताल रामगढ़ताल का विकल्प बनेगा। यहां पार्क तो होगा ही जुहू-चौपाटी की तर्ज पर फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। शाम ढलने पर लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल फाउंटेन भी होगा। सुबह और शाम को टहलने जाने वाले लोगों के लिए 1.437 किलोमीटर जागिंग ट्रैक भी बनेगा।

-
डीएम संभालेंगे जीडीए उपाध्यक्ष का कार्यभार

गोरखपुर। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर का तबादला होने के बाद रिक्त पद पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई। प्रशासनिक कार्य में कोई दिक्कत न आए, इसे देखते हुए शासन की ओर डीएम कृष्णा करुणेश को ही जीडीए उपाध्यक्ष का कार्यभार भी सौंपा गया है। नए उपाध्यक्ष की तैनाती होने तक डीएम के पास ही जीडीए उपाध्यक्ष का कार्यभार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें