फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लेखक भले बूढ़ा हो जाए...किरदार कभी बूढ़ा नहीं होता, 'गुफ्तगू' सत्र में बोले उपन्यासकार

Mon, 22 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के 'गुफ्तगू' सत्र में उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा से संवाद कर रहे थे। 'पल्प फिक्शन बनाम साहित्य : क्या यह विभाजन आवश्यक है?' विषय पर चर्चा में उन्होंने कहा कि कहानी पहले पैराग्राफ से शुरू हो जानी चाहिए और पाठक को बांधकर रखना कहानी का मूल होना चाहिए।
विज्ञापन
उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक से बीतचीत करते प्रो हर्ष सिन्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक ने कहा कि लेखक भले बूढ़ा हो जाए, किरदार कभी बूढ़ा नहीं होता। कहानी की निरंतरता अगर बनी रहती है तो वह पात्रों को रोके रखती है। पात्र कथाकाल के हिसाब से जवान ही बने रहते हैं।
विज्ञापन


वह रविवार को गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के 'गुफ्तगू' सत्र में प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा से संवाद कर रहे थे। 'पल्प फिक्शन बनाम साहित्य : क्या यह विभाजन आवश्यक है?' विषय पर चर्चा में उन्होंने कहा कि कहानी पहले पैराग्राफ से शुरू हो जानी चाहिए और पाठक को बांधकर रखना कहानी का मूल होना चाहिए। छोटे चरित्र भी महत्वपूर्ण और प्रभावी होंगे तभी वह पाठक को प्रभावित करेंगे।

उन्होंने कहा कि, वह साहित्यकार नहीं, कारोबारी लेखक हैं। कहानी लिखते हैं, कंटेंट में तर्क डालने या वैज्ञानिक अप्रोच के लिए वह विशेषज्ञों से मशविरा करते हैं। लेखक की सोच उसके चरित्रों में भी झलकती ही है। पाठकों की रुचि को बनाए रखने के लिए उपन्यासों में अलग-अलग किरदारों को गढ़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, आज के समय में लेखकों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनकी शैली और कथानक को कॉपी किया जा रहा है। उन्हें भी इसके खिलाफ दो बार अदालत जाना पड़ा है, मुकदमे लड़ने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कामयाबी सीढ़ी चढ़ने का नाम है। कामयाबी के लिए कोई लिफ्ट नहीं होती जो पहली से सीधे दसवीं मंजिल पर पहुंचा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें