फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठवीं एशियन बीच गेम्स चैंपियनशिप के लिए पुष्पा यादव का चयन

Sat, 21 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
परिवार के साथ पुष्पा यादव का फोटो
विज्ञापन
जगदीशपुर (गोरखपुर)। क्षेत्र के माड़ापार निवासी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा यादव का बीच एशिया चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से होने वाली एशियन बीच चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिल्ली में 17 मार्च को ट्रायल हुआ जिसमें पुष्पा यादव का चयन किया गया है। एशियन बीच गेम्स 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चीन में होगा। इसके पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुष्पा यादव देश के लिए मेडल जीत चुकी हैं। पुष्पा के चयन पर भारतीय कुश्ती संघ के कोच चंद्रविजय सिंह, दीपक कुमार सिंह दीपू, सुमेर यादव, पलटू यादव आदि ने खुशी व्यक्त किया है।

परिवार के साथ पुष्पा यादव का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें