फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी के किनारे तैयार कृत्रिम तालाब में आज से भरा जाएगा पानी

Mon, 25 Sep 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गणेश चतुर्दशी के अंतिम दिन 27 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा का होगा विसर्जन
विज्ञापन

- नगर निगम ने 3.85 लाख रुपये खर्च कर तैयार किया है कृत्रिम ताल, आज से 19 एचपी पंप से भरा जाएगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राप्ती नदी के रामघाट के पास नगर निगम की तरफ से बनाए गए कृत्रिम तालाब में सोमवार से पानी भरा जाएगा। 27 सितंबर से यह तालाब गणेश प्रतिमाओं के लिए विसर्जन के लिए तैयार हो जाएगा।
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के नदियों, तालाबों एवं जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए आदेशों के क्रम में नगर निगम की तरफ से भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बना है।
विज्ञापन

रविवार को मौके पर मौजूद अवर अभियंता अवनीश भारती ने बताया कि 3.85 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर गुणा 40 मीटर में पांच फीट गहरा तालाब खोद कर उसका बांध बनाया जा चुका है। जेसीबी और पोकलेन की मदद से खुदाई की गई। तालाब का पानी नदी में न जाए, इसलिए बनाए गए बांध पर प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भर कर उनसे पिचिंग की गई है। इस काम में 10 हजार से अधिक बोरियां इस्तेमाल की गई हैं। सोमवार को 19 एचपी के पंप की मदद से 24 घंटे में तालाब को पानी से भरा जाएगा ताकि 27 से विसर्जन किया जा सके।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन इसी कृत्रिम तालाब में करें। मूर्तियों को नदी तालाब में विसर्जन से जल प्रदूषित होता है क्योंकि प्रतिमा के साज सिंगार में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन पानी में मिल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें