फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर खानपान स्टालों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
स्वच्छ आहार‘ थीम के अन्तर्गत खान-पान स्टॉलो पर स्वच्छता की  जाँच करते हुए रेल अधिकारी।
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के नौवें दिन रविवार को स्वच्छ आहार थीम के तहत उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम एवं फ्रेट देवर्षि श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन पर खानपान स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने वेंडरों के मेडिकल प्रमाण पत्र, फूड लाइसेंस, यूनीफार्म एवं सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

सहायक स्वास्थ्य अधिकारी आशीष कुमार त्रिवेदी ने वेंडरों को सफाई के लिए जागरूक किया। इस दौरान स्टेशनों पर खानपान स्टालों पर डस्टबिन की पर्याप्त उपलब्धता और जनाहार केंद्रों और ट्रेनों में पैंट्रीकार की सफाई कराई गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें