फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur AIIMS: कइयों का यौन उत्पीड़न कर चुका है यह अफसर, जांच में कई मामले आए सामने

Sat, 13 Jan 2024 02:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बालरोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. महिमा मित्तल की अगुवाई वाली विशाखा कमेटी ने शुक्रवार को आरोपी अफसर के अलावा सुरक्षा गार्डों, ऑफिस के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से बयान लिए। आरोपी अफसर ने करीब डेढ़ घंटे तक कमेटी के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीबीएस छात्रा द्वारा एम्स के एक प्रशासनिक अफसर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के दौरान विशाखा कमेटी के सामने कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पता चला है कि आरोपी अधिकारी ने इसके पहले कई महिला सुरक्षाकर्मियों का भी यौन उत्पीड़न किया है। पीड़िताओं ने आला अफसरों से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन


छात्रा के यौन उत्पीड़न की जांच कर रही बालरोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. महिमा मित्तल की अगुवाई वाली विशाखा कमेटी ने शुक्रवार को आरोपी अफसर के अलावा सुरक्षा गार्डों, ऑफिस के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से बयान लिए। आरोपी अफसर ने करीब डेढ़ घंटे तक कमेटी के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान वह खुद को बेगुनाह बताते रहे। उनका कहना था कि उन्हें दो साल यहां काम करते हुआ, लेकिन इसके पहले कोई आरोप नहीं लगा।
 

प्रेसिडेंट को कार्यकारी निदेशक ने दी जानकारी
शुक्रवार को एम्स की गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट देशदीपक वर्मा गोरखपुर पहुंचे। कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने प्रेसिडेंट को अब तक हुए घटनाक्रम और कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने प्रेसिडेंट को बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजन कैंपस में मौजूद हैं। उनकी सुरक्षा में गार्ड तैनात हैं। विशाखा कमेटी प्रकरण की जांच कर रही है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

आरोपी अफसर की पत्नी बोली-दुर्भावना से प्रेरित हैं आरोप
आरोपी अफसर की पत्नी ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह मामला दुर्भावना से प्रेरित है। उनके पति पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं। इस वक्त जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब निराधार हैं। उनके पति ने सारे आरोपों के जवाब दिए हैं और आगे भी हर पूछताछ में पूरा सहयोग देंगे।

प्रशासनिक अधिकारी की मिली जिम्मेदारी
उधर, एम्स के एकाउंट्स ऑफिसर व मीडिया प्रभारी रहे पंकज श्रीवास्तव को प्रशासनिक अधिकारी की भी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी फौरी तौर पर दी गई है, ताकि एम्स में प्रशासनिक कार्यों में देरी न हो।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें