फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा व्यापारी के बेटे से मारपीट व लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सराफा कारोबारियों की सक्रियता से राजघाट पुलिस ने बरामद की सोने की चेन
विज्ञापन


गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में दवा लेने के लिए गए सराफा व्यापारी महेश वर्मा के बेटे पवन वर्मा से मारपीट और सोने की चेन लूटने के मामले में आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई की रात में पवन वर्मा अपने कर्मचारी मोनू साहनी के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गए थे। वह बाइक खड़ी करके दवा ले रहे थे। इसी दौरान पहाड़पुर निवासी रानू उर्फ रहमतुल्लाह व तुर्कमानपुर के सलीम खान गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों से मारपीट की। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने सभी व्यापारियों को मारपीट व लूटकी घटना की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
गलाई के लिए चेन गया तब पकड़ में आया
घटना के दो दिन बाद आरोपियों ने चेन को गलाने के कोई कारीगरों से संपर्क करना शुरू किया। सराफा मंडल के अध्यक्ष महेश वर्मा के कहने पर कारीगर भी चौकन्ने थे। सोमवार की दोपहर में चेन गलाने के किए लेकर आरोपी रानू गलाई सेंटर पर पहुंचा तो दुकानदार ने अध्यक्ष को सूचना दी। अध्यक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दुकान से ही चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें