फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपियों ने रकहट में भी की थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत के बाद भी इकौना पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई, तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन

- सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस, तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी व बीजेपी नेता राधा मोहन सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपियों ने एक दिन पहले देवरिया के इकौना थाना क्षेत्र के रकहट निवासी शिव कुमार के दरवाजे पर भी फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इसके बाद अगले दिन हमलावरों ने बीजेपी नेता पर फायर कर दिया था। जिनका मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। इधर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। संदिग्धों में एक सपा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है।
विज्ञापन

भैंसहा बुजुर्ग निवासी पीड़ित राधा मोहन सिंह ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रकहट गांव में आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रमौल पांडेय के घर बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वह कैथवलिया गांव के बंधे पर स्थित हुकहा बाबा मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी थी। गोली उनके पीठ में जा धंसी थी। पुलिस ने मामले में बीजेपी नेता की तहरीर पर अनुज साहनी उर्फ गुल्ली, अभिषेक पासवान, मनीष यादव और ऋषिकेश यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बीजेपी ने बताया कि हमलावर हाल ही जमानत पर छूटे थे। इसके बाद उनकी रेकी कर रहे थे। हमलावरों ने बीते सोमवार को इकौना थाना क्षेत्र के रकहट निवासी शिव कुमार के दरवाजे पर भी फायर किया था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इकौना पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई कर देती तो आरोपी उन्हें जान से मारने की कोशिश नहीं करते।


कोट



मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद एक आरोपी समेत सात संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें