फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विशेष लोक अभियोजन अधिकारी के रुपये लेकर भागा, पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के आजाद चौक का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम विशेष लोक अभियोजन अधिकारी उमेश मिश्रा से रुपये और एटीएम कार्ड लूट की कोशिश हुई। हालांकि लोगों की मदद से पीड़ित ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और रामगढ़ताल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसकी पहचान झंगहा के परसौनी निवासी हरदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास से 28 एटीएम कार्ड और लूट की रकम बरामद की है। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
भरवलिया बुजुर्ग निवासी विशेष लोक अभियोजन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे वह कचहरी से लौटते समय आजाद चौक स्थित एटीएम पहुंचे। उनकी जेब में पहले से 15 हजार रुपये थे और उन्हें तत्काल 20 हजार रुपये की आवश्यकता थी। एटीएम से पांच हजार रुपये निकालकर वह अपनी जेब में पहले से रखे नोटों को अलग कर रहे थे, तभी पीछे खड़े एक युवक ने झपट्टा मारते हुए उनके हाथ से रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया और भागते हुए युवक का पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट की कोशिश समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पहले कहीं इसी तरह की वारदात की है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें