फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत, पति और मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स थानाक्षेत्र में कुसम्ही जंगल के पास हुआ हादसा, वाहन छोड़कर चालक भागा
विज्ञापन


जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर आसना गुप्ता (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आसना के पति अनुज और तीन वर्षीय बेटा वेदांश मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रुद्रापुर निवासी अनुज गुप्ता की मोतीराम अड्डा के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी आसना गुप्ता और तीन वर्षीय बेटे वेदांश गुप्ता के साथ बाइक से मोहद्दीपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे कुसम्ही जंगल स्थित गोरायबीर बाबा मंदिर के पास पहुंचे, उनकी बाइक में एक अन्य बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद अनुज की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। पीछे बैठी आसना सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में अनुज गुप्ता और उनका बेटा मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों को एकत्रित होता देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर कुसम्ही जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें