फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नो एंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन


कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़सरी निवासी चंदन कुमार (30) और मोनू (30) बाइक से बड़हलगंज रोड की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान सामने से एक मैजिक वाहन आ गया। उससे बचने के प्रयास में बाइक ट्रक के करीब पहुंच गई और टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

गिरते ही दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, चंदन कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक व चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर गजपुर रोड पर पांडेयपार के पास उसे रोक भी लिया था और पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कथित लापरवाही के चलते चालक वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर नो एंट्री उल्लंघन, तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
स्कूटी और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल
खोराबार। क्षेत्र के वनसप्ती माता मंदिर के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार महेंद्र पासवान सुभाष और अमन पासवान निवासी खोराबार, रामनगर कड़जहां से सूबा बाजार की ओर जा रहे थे। वहीं भोला पुत्र भुलेला निवासी जंगल सिकरी स्कूटी से वनसप्ती माता मंदिर की तरफ जा रहे थे। मंदिर के पास बने कट के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि अमन और भोला का इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें