फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बलिया से फरार नरही थानेदार का सरेंडर, धनउगाही में चल रही थी खोज- इस थाने के सामने हुआ हाजिर

Sun, 28 Jul 2024 06:52 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज
विज्ञापन

बलिया के नरही थाने के थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने रविवार को गोला थाने में सरेंडर कर दिया। बलिया के भरौली बॉर्डर पर छापेमारी कर अवैध वसूली मामले में पन्नेलाल फरार चल रहा था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर रविवार को पन्नेलाल गोला पुलिस के सामने जाहिर हो गया। बलिया पुलिस पन्नेलाल को लेकर अपने साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन


 पिछले दिनों भरौली बॉर्डर पर छापेमारी कर अवैध वसूली का खुलासा एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने किया था। जांच के दौरान इसमें आरोपी पाए गए पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए थे।निकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वाराणसी के आलावा अन्य जिलों की पुलिस भी लगा रखी थी।

सूत्रों ने बताया कि पन्नेलाल के मोबाइल से उसकी लास्ट लोकेशन गोला स्थित भरसी गांव में मिली थी। उसके लोकेशन के आधार पर बलिया पुलिस गांव पहुंची थी और पत्नी को हिरासत में भी ले लिया था। इसकी जानकारी होने पर पन्नेलाल खुद गोला थाने की पुलिस के सामने जाकर हाजिर हो गया। हालांकि, अभी सरेंडर के पूरी प्रक्रिया पर आधिकारिक कुछ बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें