फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थाईलैंड के नागरिक पर फर्जी दस्तावेज से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाईलैंड के एक नागरिक पर भारत में अपनी पहचान छुपाकर रहने और धोखाधड़ी, जालसाजी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा है। सीओ बांसगांव को मामले की जांच सौंपी गई है।

गगहा थाना क्षेत्र के परेसापार गांव निवासी विनोद सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी थाईलैंड का नागरिक है। उसके पास थाई नेशनल आईडी तथा थाई पासपोर्ट है। आरोप है कि उसने भारत में दूसरा नाम इस्तेमाल करके आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं। इनका उपयोग बैंक खाता खुलवाने, उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग से लाभ लेने और आर्थिक-व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के लिए किया है। आरोपी केवल धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोने की तस्करी, मानव तस्करी, डबल पासपोर्ट बनाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अंतरराष्ट्रीय अपराध गतिविधियों में भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पूर्व में गोरखपुर में तैनात एक पीपीएस अधिकारी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रभाव बनाने की कोशिश की और अधिकारियों को फोन कर धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ बांसगांव को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें