फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एआईसीटीई की एनआरसी के अध्यक्ष बने प्रो. जेपी सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने उन्हें 'उत्तरी क्षेत्रीय समिति' (एनआरसी) का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
विज्ञापन

एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. श्यामा रथ ने देश की आठ क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन किया है। एनआरसी के अध्यक्ष के रूप में प्रो. सैनी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों के मानक और शैक्षणिक सुधारों की निगरानी व मार्गदर्शन करेंगे। प्रो. सैनी का चयन उनके लंबे प्रशासनिक और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि एआईसीटीई जैसी प्रतिष्ठित संस्था ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्राथमिक लक्ष्य तकनीकी शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना और उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें