फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें... पूर्वांचल, ओखा, राप्तीसागर सहित गोरखपुर से 10 ट्रेनों को मिली हरी झंडी

Tue, 13 Oct 2020 08:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

त्योहारों में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से 10 ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। कोलकाता के लिए दो ट्रेनें मिली हैं। वहीं जम्मू के लिए भी एक ट्रेन अब चलाई जाएगी। ये ट्रेनें 20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


ट्रेनों का शेड्यूल आते ही रेलवे प्रशासन ने कोच को तैयार करने और प्लेटफार्म निर्धारण का काम शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड से आए निर्देश के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्प्रसेस, हमसफर एक्सप्रेस, पुणे एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, गोरखपुर-मुुंबई स्पेशल व शालीमार एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग 15 अक्तूबर से शुरू हो सकती है। बुधवार को रेल प्रशासन इन ट्रेनों की विस्तृत समय सारिणी जारी करेगा। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलेंगी। ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित कोच ही लगेंगे।

मां वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान
गोरखपुर से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी मिली है। इसके चलने से मां वैष्णो देवी के दर्शन आसान हो जाएंगे। यह ट्रेन गोरखपुर से सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मुंबई के लिए तीन ट्रेनें

मुंबई के यात्रियों को ज्यादा सहूलियत होगी। मुंबई के लिए तीन ट्रेनें मिलीं हैं। एक वाराणसी होकर तो दो ट्रेनें लखनऊ होकर जाएंगी।

दो ट्रेनेें गोरखपुर होकर गुजरेंगी
दो ट्रेनें ऐसी भी हैं जो गोरखपुर होकर गुजरेंगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस और लखनऊ-पाटलीपुत्र को भी चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी है।

गोरखपुर से चलेंगी ये ट्रेनें
  • 02511-02512 गोरखपुर-त्रिवेंद्रम कोचीन एक्सप्रेस प्रतिदिन
  • 05017-05018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस प्रतिदिन
  • 05047-05048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन
  • 05049-05050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन
  • 02595-02596 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन
  • 02587-02588 अमरनाथ एक्सप्रेस साप्ताहिक
  • 05045-05046 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक
  • 02597-02598 गोरखपुर-मुंबई साप्ताहिक
  • 05029-05030 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस साप्ताहिक
  • 05021-05022 गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें