संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 18 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1668 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2880 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक और गैर जनपद के दो व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले 18 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2880 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 121 लोग एक्टिव है।
2719 लोग ठीक हो चुके है। 1668 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3239 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।