सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी में समेत 10 कोरोना संक्रमित मिले। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
जिले में अब तक 3630 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3297 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 291 लोगों का इलाज चल रहा और अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है।
प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। साथ ही संक्रमण से मौत का भी सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के सेमुआड़ीह गांव में चार लोग संक्रमित पाए गए।
बढनी के खुरखुरिया, दधोल, चट्टी बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के सीएमओ ऑफिस में एक स्वास्थ्यकर्मी और पिपराभड़ेहर गांव में एक संक्रमित मिला। लोटन ब्लॉक के बिसुनपुर गांव एक संक्रमित मिला।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 10 संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने लोगों का सैंपल कराया जाएगा।