संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में बैंक कर्मी समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 2480 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2284 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें पीएनबी नाथनगर शाखा में तैनात एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक,सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक और सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2284 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 217 लोग एक्टिव है। 2040 लोग ठीक हो चुके है। 2480 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3103 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।