फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में यहां बनाई गई अस्थायी जेल, नए बंदियों को 14 दिन तक किया जाएगा क्वारंटीन

Wed, 20 May 2020 09:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ने पर डीएम ने बुधवार को दी अनुमति
  • नए बंदियों को इसी अस्थायी जेल में रखा जाएगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बिछिया डेयरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में गोरखपुर की अस्थायी जेल बनाई गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद बुधवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने इसके लिए अनुमति दी। गुरुवार से नए बंदियों को पहले इस अस्थायी जेल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया जाएगा। इसके बाद ठीक मिलने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


आगरा सहित प्रदेश के ऐसे जिलों में जहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस हैं वहां अस्थायी जेल की व्यवस्था की गई है। दो दिन पूर्व शासन ने निर्देश जारी किया था जिन जगहों पर संक्रमितों की संख्या 20 से ऊपर हैं वहां इस अस्थायी जेल का प्रबंध किया जाए।

शासन से मिले निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं। मंगलवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने अस्थायी जेल के लिए स्थान चिह्नित कर रूप रेखा तैयार की और डीएम के पास अनुमति के लिए प्रस्ताव भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी होगी अस्थायी जेल

अस्थायी जेल की कमान एक डिप्टी जेलर के हवाले होगी। वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए छह होमगार्ड, शाहपुर थाने के सिपाही, पीएसी के जवान रहेंगे। जेल के अंदर की सुरक्षा में चार हेड वार्डन, चार बंदी रक्षकों को तैनात किया जाएगा।

जेल में बंदियों के लिए भोजन की व्यवस्था, सोने, नहाने आदि के लिए जरूरत के सामानों की व्यवस्था आदि भी होगी। अनुमति मिलने के बाद से जेल प्रशासन सारी व्यवस्थाओं को देने की तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि सारी व्यवस्थाएं होने के बाद बृहस्पतिवार से नए बंदियों को यहां रखा जाएगा।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने कहा कि डेयरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में अस्थायी जेल बुधवार को बना दी गई है। सारी व्यवस्थाएं बनाई जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार से यहां नए बंदियों को रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें