फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 40 के करीब पहुंचा पारा, सूर्यास्त के बाद भी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। स्थिति यह थी कि सूर्यास्त के बाद भी तपिश महसूस की जाती रही। अगले एक हफ्ते तक लगातार पारा 40 डिग्री के पार रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पारा अधिकतम 39.8 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिक तापमान के कारण दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दिन में तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे।
मौसम विभाग का अनुमान है कि नमी की मौजूदगी में तेज धूप के कारण हीट इंडेक्स बढ़ा रहेगा। इस वजह से लोगों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस वजह से रात में भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें