फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शवदाह के बाद गोर्रा नदी में नहाने उतरा किशोर डूबा, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के इटौवा घाट पर मंगलवार शाम गोर्रा नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय प्रबिंद उर्फ गोलू डूब गया। शवदाह कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक के नदी में डूबने की सूचना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। साथ आए लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम युवक की तलाश की।
विज्ञापन

शिकारगढ़ गांव निवासी रामजतन की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, उनका बेटा प्रबिंद उर्फ गोलू मंगलवार को एक शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोर्रा नदी के इटौवा घाट पर आया था। शवदाह कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह नदी में समा गया। सूचना मिलने पर झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। बताया गया कि प्रबिंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें