फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी और युवती में प्यार, बार-बार छोड़कर भाग जाती हैं घरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर थाने में किशोरी के पिता ने युवती के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया
विज्ञापन

17 साल की किशोरी और 19 की युवती करती हैं एक-दूसरे से प्यार



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में किशोरी (17) और युवती (19) के प्यार की खूब चर्चा हो रही है। घरवालों के समझाने के बाद भी किशोरी बार-बार युवती के साथ भाग जा रही है। इससे परेशान होकर उसके पिता ने रविवार को थाने में तहरीर देकर युवती के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी युवती के साथ दूसरी बार भागी है।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर इलाके की रहने वाली किशोरी कक्षा 10 में पढ़ती है। पिता ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र की एक युवती जिसका रहन-सहन, पहनावा लड़कों की तरह है। वह मेरी बेटी को बार-बार भगा ले जाती है। पहली बार 30 मई को बहला-फुसलाकर युवती मेरी बेटी को लेकर हरियाणा चली गई थी। एक माह तक उसका पता नहीं चला पाया था। इसके बाद किसी तरह बेटी से मोबाइल फोन पर बात हुई। दोनों एक साथ रहेंगी, इस शर्त पर वे 14 अगस्त को वापस आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त को एक बार फिर मेरी बेटी को युवती भगाकर कहीं लेकर चली गई। उनके पास दो मोबाइल नंबर हैं, कभी खुल रहे हैं, कभी बंद हो रहे हैं। कहीं मेरी नाबालिग बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इस बात का मुझे डर सता रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के मोबाइल नंबरों से उन्हें ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी दूसरी बार युवती के साथ भागी है। वह किसी भी हाल में युवती को छोड़ना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें