फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल काॅलेज के वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
27 मई को बरामद कर मेडिकल के लिए सेंटर में रखी गई थी किशोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित वन स्टॉप सेंटर से बुधवार को किशोरी लापता हो गई। जाली तोड़कर किशोरी के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना तब हुई हैं जबकि, वन स्टाॅप सेंटर के पास महिला थाने की एक अस्थायी चौकी है। पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को 21 मई को गांव का ही एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को 27 मई को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया था। पुलिस ने किशोरी का 164 का बयान कोर्ट में कराने व अन्य जांच के लिए मेडिकल कालेज कैंपस में स्थित आशा ज्योति केंद्र के महिला वन स्टॉप सेंटर में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिले के सभी थानों से बरामद किशोरियों या युवतियों को रखा जाता है। बुधवार सुबह में किशोरी सेंटर की जाली तोड़कर फरार हो गई और वहां पर ड्यूटी में लगी पुलिसकर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। बाद में किशोरी के लापता होने की जानकारी गुलरिहा थाने को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें