फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन कब्जाने से रोकने पर किशोरियों के कपड़े फाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांसगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर दो किशोरियों और एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग व्यक्ति महिला की जमीन पर जबरदस्ती निर्माण करा रहे थे। महिला के विरोध करने पर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। अरोप यह भी है कि बीच-बचाव के लिए पहुंची दो किशोरियों के कपड़े फाड़ दिए गए और घर में घुसकर उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की गई। घटना में एक किशोरी को गंभीर चोटें आईं, जिसे बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें