फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी का अपहरण... तीन दिन बंधक बनाने के बाद स्पा सेंटर में बेचा; तबीयत बिगड़ने पर होटल में बंधक बनाकर रखा

Sun, 25 Jan 2026 02:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में किशोरी का अपहरण कर तीन दिन बंधक बनाने के बाद स्पा सेंटर में बेच दिया गया। पुलिस ने गीडा इलाके के नौसड़ से एक होटल से उसे खोज लिया। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। तबीयत खराब होने पर उपचार कराने के बाद किशोरी को होटल में बंधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को पहले गीडा इलाके के एक होटल में तीन दिन तक बंधक बनाया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद बड़हलगंज के एक स्पा सेंटर में बेच दिया गया। आरोप है कि गोरखनाथ थाना पुलिस ने 20 जनवरी को किशोरी को नौसड़ के एक होटल से खोज निकाला लेकिन मामला दबाए बैठी रही।

किशोरी की मां ने एसपी सिटी से शिकायत की तब पुलिस ने शनिवार को होटल के मालिक धीरेंद्र सिंह, मैनेजर आदर्श पांडेय और स्पा सेंटर के मैनेजर अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। एक किशोर को भी पकड़ा गया है, जो किशोरी का प्रेमी बताया जा रहा है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

 

पांच जनवरी को रहस्यमय हालात में लापता हुई थी किशोरी
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला बढ़ाया जाएगा। पांच जनवरी को किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। 

किशोरी को पहले गीडा के एक होटल में बंधक बनाया
परिजन जब गोरखनाथ थाने पहुंचे तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, किशोरी को पहले गीडा के एक होटल में बंधक बनाया गया, जहां तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 


 

किशोरी का आरोप है कि उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे दवा भी खिलाते रहे। इसके बाद उसे बड़हलगंज के स्पा सेंटर में बेच दिया गया, जहां करीब एक सप्ताह तक रखा गया। तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे फिर अन्य होटलों में छिपाकर रखने लगे।
 

उधर, किशोरी की मां ने एसपी सिटी से मिलकर शिकायत की तो उन्होंने जांच कराई। इसके बाद मामला परत दर परत खुलता गया।इसके बाद मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लापता किशोरी को खोज लिया गया है। किशोरी से पूछताछ के आधार पर होटल मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें