फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग का धर्मांतरण कराने का आरोप, आरोपी अब परिवार को दे रहा धमकी- पीड़ित मां पहुंची CM जनता दर्शन

Mon, 15 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस की जांच में पता चला कि बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर निवासी सोहेल अंसारी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि सोहेल ने उसकी बेटी का धर्मांतरण करवा दिया है। इसके बाद वह उसको छोड़ने को तैयार नहीं है, जिसके कारण बेटी घर नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भिजवाया गया था। अब जेल से छूटने के बाद भी वह किशोरी को नहीं छोड़ रहा और परिवार को धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार ने सीएम के जनता दर्शन में जाकर गुहार लगाई है। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया उसकी 15 वर्षीय बेटी वर्ष 2024 में घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस की जांच में पता चला कि बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर निवासी सोहेल अंसारी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि सोहेल ने उसकी बेटी का धर्मांतरण करवा दिया है। इसके बाद वह उसको छोड़ने को तैयार नहीं है, जिसके कारण बेटी घर नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

तब पुलिस ने किशोरी को मुक्त करवाकर आरोपी को जेल भिजवा दिया था। इसके बाद किशोरी कुछ समय बाद ही दोबारा घर से चली गई। युवक को जेल भेजने के बाद पुलिस ने किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। किशोरी ने परिजनों के साथ रहने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद नाबालिग होने के कारण उसे राजकीय बालिका गृह में रखा गया है।

आरोप है कि जेल से छूटने के बाद सोहेल परिवार को धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि पूरा परिवार दहशत में है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोहेल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें