फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के विमान में आई तकनीकी खामी, कनेक्टिंग फ्लाइट से भेजे गए यात्री

Fri, 15 Jan 2021 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

तकनीकी खामी की वजह से गोरखपुर से मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान बृहस्पतिवार को उड़ान नहीं भर सका। उसके यात्रियों को हैदराबाद और कोलकाता की कनेक्टिंग फ्लाइट से भेजा गया। देर शाम तक इंजीनियर विमान की खराबी दूर करने में लगे रहे। शुक्रवार को इसके मुंबई के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
मुंबई से 180 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। थोड़ी देर बाद गोरखपुर से मुंबई जाने वाले 101 यात्री इस विमान में बैठ गए। मगर उड़ान भरने से पहले इंजीनियरों ने जांच शुरू की तो इंजन में तकनीकी गड़बड़ी मिली।

पहले इसे दूर करने की कोशिश की गई, मगर एक घंटे के बाद भी खामी दुरुस्त नहीं की जा सकी तो यात्रियों को इसकी जानकारी देकर विमान से नीचे उतारा गया। 90 यात्रियों के राजी होने पर उन्हें गोरखपुर से हैदराबाद व कोलकाता भेजा गया, जहां से वह मुंबई भेजे गए। बाकी लोग इंडिगो के विमान से शुक्रवार को मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने कहा कि कोलकाता व हैदराबाद से मुंबई जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रियों को भेजा गया। विमानन कंपनी की ओर से उन्हें लंच पैकेट भी उपलब्ध कराया गया।  

 

विज्ञापन

मालिनी अवस्थी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को सराहा

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर कोविड-19 प्रोटोकाल और सफाई व्यवस्था देखकर प्रबंधन की प्रशंसा की। वह सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचीं। करीब 20 मिनट तक वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर रहीं।

यात्री सुविधा के लिए किए गए इंतजाम की उन्होंने सराहना की। लोकगायिका ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर कम जगह में बेहतर इंतजाम हैं। ऐसी व्यवस्था पूरे देश में कहीं और नहीं मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें