फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर स्नान कर रही किशोरी के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर स्नान कर रही किशोरी के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ स्नान करने के दौरान बुधवार को घर में घुस कर युवक ने छेड़खानी की। किशोरी शोर मचाई तो आसपास के लोग जुट गए, लेकिन तब तक आरोपी भागने में सफल हो गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर के आंगन में स्नान कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से थोड़ी दूर पेड़ के नीचे बैठे थे। उसी समय गांव के तीन चार लोग उसके घर पहुंच गए और सदस्यीय चुनाव के लिए परिवार वालों के पास जाकर वोट मांगने लगे। उसी समय मौका पाकर एक युवक उनके घर में घुस गया और स्नान कर रही बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी शोर मचाई तो परिवार और पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकला। महिला रिर्पोटिंग चौकी प्रभारी गौरी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता ने तहरीर दी है जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें