फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल में शिक्षिका से की छेड़खानी, कई दिनों से कर रहा था परेशान

Fri, 29 Dec 2023 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में एक स्कूल में शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां कई दिनों से आरोपी परेशान कर रहा था। मामला बढ़ने पर पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साथ में काम करने वाले एक शिक्षक ने अश्लील हरकत की और मना करने पर धक्का-मुक्की की। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस हंगामा करने, छेड़खानी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका ने दी तहरीर में लिखा है कि वह सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। कई माह से शिक्षक एक अश्लील अभद्र व आपत्ति जनक व्यवहार कर रहा है। समझाने व मना करने पर गाली गलौज पर उतारू हो जाता है। मोबाइल फोन पर अश्लील व अपत्तिजनक मैसेज भी भेजा है।

बुधवार को विद्यालय के समय में दिन में लगभग एक बजे शिक्षक पुन: अश्लील व आपत्ति जनक हरकत करने लगा। मना करने पर वह आग बबूला होकर गाली गलौज करने लगा, जिसकी सूचना प्रबंधक को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें