फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटे में किया ट्यूमर का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

-क्रिकेट गेंद जितने बड़े ट्यूमर को निकालने मेें मिली सफलता
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में न्यूरो सर्जरी के मरीज का पांच घंटे तक ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला गया। यह ट्यूमर फोरामेन मैग्नम (दिमाग की हड्डी और रीढ़ की हड्डी के जोड़ पर) में था। यह ऑपरेशन सफल रहा है और मरीज को जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
महराजगंज के 35 वर्षीय श्याम बिहारी को करीब दो साल पहले हाथ-पैरों में कमजोरी आ गई थी। दवा कराने के बाद भी दिक्कत बढ़ती गई। वह चलने-फिरने में असमर्थ हो, बिस्तर पर पड़े रहते थे। कुछ दिन पहले परिजन उन्हें मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक लेकर पहुंचे। न्यूरो सर्जन डाॅ. अनिंद्य गुप्ता ने मरीज की जांच कराई तो ट्यूमर की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. अनिंद्य गुप्ता ने बताया कि क्रिकेट गेंद जितने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन काफी जटिल था। इस तरह की सर्जरी दिल्ली, लखनऊ जैसी अधिक सुविधा वाले अस्पतालों में ही होती है, लेकिन इसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में निस्तेचक डाॅ. सौरभ, डाॅ. कीर्ति, दिव्या व पवन शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें