फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षक आज निकालेंगे जुलूस, सौंपेंगे ज्ञापन

Mon, 06 Nov 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को राप्तीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें छह नवंबर को जुलूस व जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपने की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष हीरा लाल गोंड ने बताया कि शिक्षकों के हित में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे दर्जनों संगठनों ने पुरानी पेंशन की बहाली, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, चयन बोर्ड अधिनियम 1982 को पुनः बहाल करने आदि मांगों को लेकर छह नवंबर को जिले के सभी शिक्षक व कर्मचारी गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में अपराह्न तीन बजे से एकत्र होकर वहां से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में रामप्रताप राम, जेपी नायक, अभय कुमार, सृष्टि राज दुबे, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें