फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बूथों पर नहीं पहुंचे 48 बीएलओ, होगी कार्रवाई

Mon, 06 Nov 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में बीएलओ की लापरवाही सामने आई है। रविवार को हुई जांच में अलग-अलग बूथों पर 48 बीएलओ अनुपस्थित रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया है।
विज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 27 अक्तूबर से शुरू किया गया है। इसमें सभी बीएलओ को बूथ पर मौजूद रहकर मतदाताओं के नाम शामिल करने, नाम संशोधन करने सहित अन्य प्रक्रिया को पूरी करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अधिकांश बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं।
रविवार को अलग-अलग जगहों पर जांच में बीएलओ अनुपस्थित रहे। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में 11, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 29 और गोरखपुर शहर में आठ बीएलओ बूथ पर नहीं मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश डीएम ने दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें