फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर बोला हल्ला

Tue, 21 Jan 2020 09:27 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि, मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, छात्र नामांकन के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रदर्शन किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद भी सरकार शासनादेश जारी नहीं कर रही है। मजबूरी में शिक्षकों को सामूहिक अवकाश लेकर धरना देना पड़ रहा है। संयोजक और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, यह संघर्ष चलता रहेगा। यह सरकार शिक्षक विरोधी है।
 
प्रदर्शन में राजेश धर दूबे, हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा, विरेंद्रधर दुबे, राजेश पांडेय, अनिल पांडेय, विपिन दुबे, डॉ. गोविंद राय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, जनार्दन श्रीवास्तव, राकेश दुबे, राजेश सिंह, रमाकांत तिवारी, यशवंत सिंह, श्रीनाथ दीक्षित, ज्ञानेश राय, जगदीश पांडेय, देवनाथ राय, अयोध्या राय, मारकंडेय सिंह, नजमुल हसन, मुरलीधर तिवारी, रामेंद्र चंद्र, एसके सिंह, डॉ. एसएन शर्मा, केडी तिवारी, डॉ. बृजेश पांडेय, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. रवींद्र आनंद, डॉ. राजेश चंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें