फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में 12 बजे तक 36.07 फीसदी मतदान

Fri, 23 Oct 2026 12:08 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही गतिविधियां तेज हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए लाइन में लगे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में 17 जिलों के 200 मतदान केंद्रों पर 54,910 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर कर्मचारी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे हैं। वहीं, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक 36.07 फीसदी मतदान

दोपहर 12 बजे तक सभी 17 जिलों से मिले आंकड़े के अनुसार, 36.07 फीसदी मतदान हुआ है। ़

गोरखपुर में मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के बाइट देने को लेकर भाजपा समर्थकों से नोकझोंक हो गई। भाजपा मंडल प्रभारी आशीष गुप्ता ने मतदान केंद्र परिसर के अंदर सपा प्रत्याशी के बयान देने पर विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए वहां माहौल गरमा गया।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही गतिविधियां तेज हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें