फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों का आक्रोश बढ़ा, 25 को लखनऊ में होगी बड़ी रैली

Sun, 13 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए अटेवा की ओर से गोरखपुर जिले में शिक्षक-कर्मचारियों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। संगठन ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने से शिक्षक-कर्मचारियों का बुढ़ापा असुरक्षित हो गया है। इसके लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। पदाधिकारी शिक्षकों और कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन की मांगों और रैली के उद्देश्य से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें