फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका निलंबित

Fri, 03 Nov 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ के चिह्नांकन पर अभिलेखों की जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

15 नवंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीएड के फर्जी अंक पत्र पर नौकरी करने के मामले में बड़हलगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सीधेगौर में कार्यरत शिक्षिका गरिमा को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
एसटीएफ लखनऊ के चिह्नांकन के आधार पर शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेखों के कराए गए सत्यापन में खुलासा होने के बाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी ने की थी। अब शिक्षिका को 15 नवंबर तक अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के सलेमपुर तहसील निवासी शिक्षिका ने वर्ष 2003 में संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी से अनुक्रमांक 988 से तैयार फर्जी अंक पत्र के जरिये सात अगस्त 2014 को नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एसटीएफ लखनऊ से प्राप्त जानकारी के बाद जांच के लिए शिक्षिका की समस्त पत्रावलियां मांगी। जांच में फर्जी अंक पत्र व प्रमाण पत्र पाया गया जिसके बाद निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें