फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के लिए घर से निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के लिए घर से निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से गायब
विज्ञापन

देसही देवरिया। क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के एक शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। बीते मंगलवार को घर के लोगों से विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह विद्यालय भी नहीं पहुंचे। घर के लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के विनोद कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा (53), कुशीनगर, नरायनपुर कोठी स्थित जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। 27 अक्तूबर की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब विद्यालय जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकले, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचे। देर शाम तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल बंद आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उनके छोटे भाई संजय विश्वकर्मा ने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिक्षक के अचानक इस तरह गायब होने से घर के लोग परेशान हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि विनोद कुमार शर्मा अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी के प्रति काफी सजग थे। बिना बताए कहीं नहीं जाते थे। ऐसे में उनका इस तरह गायब होना समझ में नहीं आ रहा। इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि शिक्षक के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें