फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोचिंग में शिक्षक ने छात्रा को किया किस, भाई ने टीचर को पीटा; टीचर ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोका था

Thu, 10 Sep 2026 01:47 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के सोमाहिया के कोचिंग सेंटर में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को किस किया। मौके पर पहुंचे भाई ने शिक्षक की पिटाई कर दी। आरोपी ने कहा कि ये मेरी बहन जैसी है, रक्षा बंधन पर राखी भी बांधती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमाहिया स्थित एक कोचिंग सेंटर का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक शिक्षक छात्रा को किस करते नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


छात्रा के भाई ने मौके पर उसे पकड़ लिया और शिक्षक को कई थप्पड़ जड़ दिए। जानकारी के अनुसार, राजपुर में एक कंप्यूटर सेंटर है। बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद टेकर ने छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि वह छात्रा को किस कर रहा था। 

इसी दौरान उसका भाई कुछ युवकों के साथ वहां पहुंच गया। पूछने पर शिक्षक ने बताया कि 'ये मेरी बहन जैसी है, रक्षा बंधन पर राखी भी बांधती है। आज एस्ट्रा क्लास के लिए रोक लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता, घटना की वास्तविक स्थिति और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें