फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के सहारे हासिल की थी शिक्षक नौकरी, एक गलती से हुआ गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2020 05:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को शुक्रवार की देर शाम जिले की पुलिस ने देवरिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर कूटरचित तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में शिक्षा विभाग से मिली तहरीर के आधार संतोष सिंह निवासी कुइचवर थाना भाटपाररानी, देवरिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। कई बार उसके गांव पर पुलिस गई भी थी, लेकिन वह भाग गया था।

शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घर पर मौजूद है। इसके बाद थाने से पुलिस टीम गई थी। शुक्रवार की देर शाम उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई हरेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें