लॉकडाउन के इस समय में भी अगर आप चाहे तो नगर निगम का जलकर गृह कर और सीवर कर का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम ने शहर के तकरीबन सवा लाख लोगों के टैक्स संबंधी बिल नगर निगम की वेबसाइट
WWW.NAGARNIGAM.ORG पर जारी कर दिया है।
लॉकडाउन की वजह से नगर निगम के दफ्तर बंद हैं। इस वजह से नगर निगम के काउंटर पर जाकर टैक्स जमा कर पाना संभव नहीं है। इसको देखते हुए नगर निगम ने अपनी वेबसाइट पर शहर के तमाम लोगों के टैक्स संबंधी बिल नगर निगम की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ऐसे में बकाएदार अगर चाहे तो नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर अपना बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा है कि भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नगर निगम के निर्धारित दो मोबाइल नंबर पर संपर्क करके समस्या का समाधान कराया जा सकता है। टैक्स संबंधी बिल में समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से मोबाइल नंबर 73 111 80344 और 7052500777 जारी किया गया है।