फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धान खरीद की समीक्षा करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में धान की खरीद से संबंधित बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान एक नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीद की तैयारियाें की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40,000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (कामन धान 2369 रुपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड ए 2389 रुपये प्रति कुंतल) निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि धान की खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी। क्रय केंद्र प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।
जनपद में कुल 40 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया जा चुका है। इनमें से खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 15, पीसीयू के 3, मंडी समिति के एक व भाखानि के एक क्रय केंद्र को अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने समस्त एजेंसियों के जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर अनिवार्य रूप से बांट माप विभाग से सत्यापित कांटे, नमी मापक यंत्र, कांटा, छलना तथा बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसानों का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाना है। अतः समस्त क्रय केंद्र प्रभारी डीएससी बनवा लें। डीएम ने कहा कि क्रय नीति के अनुसार क्रय केंद्रों पर कृषकों का धान पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर क्रय किया जाएगा। यदि किसी क्रय केंद्रों पर उसकी दैनिक खरीद क्षमता से अधिक किसान पहुंचते हैं तो क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की जाए। ताकि केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें